केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नहाय-खाय के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नहाय-खाय से शुरू होने वाला छठ पूजा का पर्व परंपरा, आस्था और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।
अमित शाह ने इस अवसर पर छठी मैया से सभी लोगों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की और पर्व के महत्व को साझा किया।
