मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Date : 25-Oct-2025

इंफाल, 25 अक्टूबर। राज्य के तीन जिलों में एक साथ चलाए गये पुलिस अभियानों के दौरान 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और पहचान के कागज़ात ज़ब्त किए गए हैं।

मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथांग हाओकिप को पकड़ा, जो यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का सक्रिय सदस्य है। उसे ओल्ड गेलमौल स्थित उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों को दो ज़िंदा राउंड से भरी पिस्तौल, मोबाइल फ़ोन और आधारकार्ड मिला। अधिकारियों के मुताबिक, हाओकिप चुराचांदपुर शहर में व्यापारियों और आम लोगों से जबरन वसूली के साथ दूूसरी गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त था।

काकचिंग जिले में पुलिस ने 23 साल के सलाम सुशील सिंह को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबंगनबा) के सक्रिय कैडर के तौर पर हुई है। यह गिरफ्तारी काकचिंग वैरी बामन परेंग इलाके में उसके घर से हुई। सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से मोबाइल फोन, आधारकार्ड और पैन कार्ड ज़ब्त किया।

तीसरी गिरफ्तारी इंफाल वेस्ट जिले में हुई, जहां शमजेत्साबम संजीत सिंह (42), जिन्हें इनाओबी और नोंगशाबा के नाम से भी जाना जाता है, उसे पटसोई पुलिस स्टेशन के इलाके के संगैथेल माखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। सिंह, जो रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) का सक्रिय सदस्य माना जाता है, उसके पास गिरफ्तारी के समय मोबाइल फोन मिला।

चौथी गिरफ्तारी मणिपुर पुलिस ने प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय कैडर, मोइरंगथेम दीना मैतेई उर्फ न्गाकपा (32) के रूप में हुई। आरोपित को इंफाल पूर्व जिलांतर्गत को ब्रह्मपुर नहाबाम से गिरफ्तार किया गया।

ये गिरफ्तारियां राज्य में चल रहे उग्रवादी गतिविधि और गैर-कानूनी वसूली नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए चल रहे सुरक्षा अभियान के बीच हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement