संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मप्र के जबलपुर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मप्र के जबलपुर

Date : 25-Oct-2025

जबलपुर, 25 अक्टूबर । अखिल भारतीय बैठक में होंगे शामिल, आठ दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंच गए हैं। संघ प्रमुख यहांजबलपुर में 28 अक्टूबर से 01 नवंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। संघ पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सरसंघचालक यहां तीन नवंबर तक यानी आठ दिन रहेंगे। इसमें देश भर से संघ के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय वार्षिक बैठक शहर के विजय नगर क्षेत्र स्थित कचनार क्लब एंड रिसोर्ट में आयोजित हो रही है। राष्ट्रीय बैठक में शीर्ष पदाधिकारी और प्रचारक शामिल होंगे। बैठक में पंच परिवर्तन की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। पूरे देश से 500 पदाधिकारी जबलपुर में रहकर चर्चा करेंगे। बैठक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों का जबलपुर आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल 101वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बीते दिनों शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के दौरान पंच परिवर्तन की अवधारणा दी थी। पंच परिवर्तन को कैसे लागू किया जाए, बैठक में इस विषय पर चर्चा होगी। इस बैठक में सरसंघचालक के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह, सभी अखिल भारतीय अधिकारी, सभी क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक एवं सभी प्रांत संघचालक, कार्यवाहक, प्रचारक एवं उनके सहयोगी भाग लेंगे। इसके साथ ही सम-विचारी संगठनों के अखिल भारतीय अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी एक दिन के लिए शामिल हो सकते हैं।

यह पहला मौका है जब सरसंघचालक डॉ. भागवत जबलपुर में लगातार आठ दिन तक रुकेंगे। इस दौरान संघ के पदाधिकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। सामान्य तौर पर संघ की बैठक गोपनीय हुआ करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है और 03 दिन तक चलने वाले इन कार्यक्रमों की बाकायदा मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी।

क्या है पंच परिवर्तन- स्व-बोध (अर्थात स्वदेशी)- नागरिक कर्तव्य- पर्यावरण- सामाजिक समरसता- कुटुम्ब प्रबोधन

बैठक के कार्यक्रम 28 अक्टूबर : अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र कार्यवाह और क्षेत्र प्रचारक की बैठक।29 अक्टूबर : प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक प्रमुखों की बैठक।30 अक्टूबर से 1 नवंबर : अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की मुख्य बैठक।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement