बिहार के एकमात्र जननायक भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर हैं, कोई और नहीं: धर्मेंद्र प्रधान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बिहार के एकमात्र जननायक भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर हैं, कोई और नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

Date : 25-Oct-2025

पटना, 25 अक्टूबर । बिहार में विधानसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के नायक वाले पोस्टर पर कटाक्ष किया है।

धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि बिहार के एक ही जननायक हैं और वो भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी हैं, उनके अलावा दूसरा कोई जननायक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि कोई उनकी नकल करने की कोशिश न करें, क्योंकि राज्य की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नायक कहने से नहीं होता है। काम करने से होता है। अभी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व में नायकत्व चल रहा है। हमारे आदर्श देश के जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं।

दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव के पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर तेजस्वी को ‘बिहार का नायक’ बताया गया है। इसे लेकर ही धर्मेन्द्र प्रधान ने तेजस्वी पर निशाना साधा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement