राष्ट्रपति मुर्मु ने अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का किया उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति मुर्मु ने अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का किया उद्घाटन

Date : 26-Oct-2025

 गाजियाबाद, 26 अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। वहीं, रूट भी डायवर्ट किया गया है।

 
रविवार सुबह 11.33 पर राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू नगर के इंदिरापुरम शक्ति खंड 2 स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल परिसर पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य लोग थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने 1200 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का विधिवत उद्घाटन किया। मंच पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण कर आधुनिक उपकरण और बेहतर इलाज की सुविधाओं के बारे में जाना।
 
राष्ट्रपति की अगवानी करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पहुंचकर सारी तैयारी का जायजा लिया। इसे कार्यक्रम को लेकर कमांडों और सुरक्षा बलों ने कल शाम से ही डेरा डाल रखा है। इसके अलावा दो हजार से अधिक जवान कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है। सुबह से ही पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का कई बार जायजा लिया। सुरक्षा समेत तमाम इंतजामों की समीक्षा की गई।
 
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही याताया डायर्वट किया गया। भोपुरा और तुलसी निकेतन से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। ये वाहन करनगेट गोल चक्कर से बीकानेर गोल चक्कर होते हुए मोहननगर की ओर से जा सकें। सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर भी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement