बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का गठन, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का गठन, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Date : 27-Oct-2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो गया है।

आईएमडी के अनुसार, यह प्रणाली मंगलवार सुबह तक और प्रबल होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में इसके मार्ग में परिवर्तन की संभावना है, और यह पूर्वी मध्य अरब सागर से होकर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ सकता है।

आईएमडी ने मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे बुधवार तक दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटीय इलाकों में न जाएँ। साथ ही समुद्र में मौजूद नावों और मछुआरों से तुरंत तट पर लौटने का आग्रह किया गया है।

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, केरल और माहे, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तेलंगाना तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement