रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे हैं, जहाँ वे 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) में भाग लेंगे। यह बैठक अगले महीने की पहली तारीख को आयोजित की जाएगी।
सुबांग एयरबेस पर पहुँचने पर रक्षा मंत्री का स्वागत मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी ने किया।
अपने प्रवास के दौरान श्री सिंह “एडीएमएम-प्लस के 15 वर्ष: चिंतन और आगे की दिशा” विषय पर मंच को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे द्वितीय आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भी भाग लेंगे, जहाँ रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने तथा भारत की “एक्ट ईस्ट नीति” को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।
