भारत और श्रीलंका ने कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए पहली संयुक्त कार्य समूह बैठक आयोजित की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारत और श्रीलंका ने कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए पहली संयुक्त कार्य समूह बैठक आयोजित की

Date : 31-Oct-2025

भारत और श्रीलंका ने नई दिल्ली में कृषि क्षेत्र पर केंद्रित पहली संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) बैठक आयोजित की। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और श्रीलंका के कृषि, पशुधन, भूमि एवं सिंचाई मंत्रालय के सचिव डी.पी. विक्रमसिंघे ने की।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने कृषि मशीनीकरण, जैविक और प्राकृतिक खेती, बीज क्षेत्र विकास तथा कृषि-उद्यमिता जैसे प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा की। इसके साथ ही, डिजिटल कृषि, फसल बीमा, और कृषि-स्टार्टअप से जुड़ी पहलों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कृषि अनुसंधान और नवाचार तंत्र को समझने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) का दौरा किया। दोनों देशों ने इस अवसर पर खाद्य और पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने, तथा कृषि क्षेत्र में सतत विकास और तकनीकी सहयोग को गहरा करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement