ओडिशा में दारिंगीबाडी 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा, अगले दिनों में हल्की बढ़ोतरी की संभावना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ओडिशा में दारिंगीबाडी 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा, अगले दिनों में हल्की बढ़ोतरी की संभावना

Date : 19-Nov-2025

 भुवनेश्वर, 19 नवंबर । ओडिशा में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा, जहां कई जिलों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। राज्य का ‘कश्मीर’ कहे जाने वाले दारिंगीबाडी में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि फुलबाणी 9 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

अंगुल में 10.6 डिग्री, जबकि भवानीपाटना और नवरंगपुर में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। झारसुगुड़ा में 11.6 डिग्री और कोरापुट में 12 डिग्री दर्ज हुआ। क्योंझर और सोनपुर में 13 डिग्री, जबकि बोलांगीर में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरगढ़ और रायगड़ा में 13.4 डिग्री, और ढेंकानाल में 13.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मलकानगिरी और पारलाखेमुंडी में 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

कटक में 14.4 डिग्री, टिटिलागढ़ में 14.5 डिग्री, संबलपुर में 14.9 डिग्री और बरगढ़ में 15 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी भुवनेश्वर में रात का तापमान 15.2 डिग्री रहा, जबकि नयागढ़ में 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिपदा, हीराकुद, देवगढ़ और नुआपाड़ा में 15.4 डिग्री रहा।

खोरधा में 16 डिग्री, जबकि जाजपुर और केंद्रापड़ा में 16.2 डिग्री दर्ज हुआ। गोपालपुर में 16.4 डिग्री और छतरपुर में 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जगतसिंहपुर में तापमान 17 डिग्री, बालासोर में 17.1 डिग्री, चांदबाली में 17.4 डिग्री और पारादीप में 17.6 डिग्री रहा।

बौध में रात का तापमान 18.2 डिग्री, जबकि पुरी राज्य के अपेक्षाकृत गर्म स्थानों में रहा जहां तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement