बिजनौर, 7 दिसम्बर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र में शनिवार की देर रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए सभी दुर्घटना चांदपुर धनोरा का मार्ग पर रात 10:30 बजे के लगभग हुई, दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को इलाज़ के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है |
पहला हादसा रात लगभग 9:00 बजे गांव बागड़पुर के पास हुआ इसमें गांव शिवपुरी मीणा निवासी देवेंद्र अपनी बाइक से चांदपुर से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी देवेंद्र को चिकित्सक पुलकित के यहां भर्ती कराया गया है। दूसरे हादसे में बाइक सवार को भी अज्ञात किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कंधौर निवासी मोहम्मद आसिफ और तस्लीम गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों दिल्ली से अपने घर गांव कंधौर, हीमपुर दीपा लौट रहे थे उन्हें जीवन ज्योति नर्सिंग होम चांदपुर में भर्ती कराया गया, तीसरी दुर्घटना गांव मिर्जापुर बेला के पास हुई जिसमें दारानगर गंज निवासी अफजाल अपनी पेंडल साइकिल से चांदपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। उन्हें भी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए, समाजसेवी तथा शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने पुलकित, अनिकेत और दक्ष के सहयोग से अफजाल को जीवन ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया |
