छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट | The Voice TV

Quote :

"समय और धैर्य, दो सबसे बड़े योद्धा हैं।"

National

छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट

Date : 12-Dec-2025

रायपुर, 12 दिसंबर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, खासकर राज्य का उत्तरी हिस्सा पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार उत्तर भारत में समय से पहले पड़ी बर्फबारी और बदलती हवाओं के पैटर्न के कारण ठंडी हवा सीधे मध्य भारत तक पहुंच रही है। इसके चलते दिसंबर की शुरुआत से ही प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं।

राजधानी रायपुर से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात और सुबह के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद जिलों में सुबह शाम ठंडी हवायें चल रहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, जबकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आज रायपुर में भी सुबह से धुंध छाई है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जहां संभावित अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और संभावित न्यूनतम तापमान 6°C से 13°C के बीच दर्ज होने की संभावना है। सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहने की उम्मीद है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement