भोपाल : मंत्रालय में आज दिलायी जायेगी सुशासन दिवस पर शपथ, मंत्री कृष्णा गौर होंगी शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भोपाल : मंत्रालय में आज दिलायी जायेगी सुशासन दिवस पर शपथ, मंत्री कृष्णा गौर होंगी शामिल

Date : 24-Dec-2025

 भोपाल, 24 दिसंबर । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आज बुधवार को प्रात: 11 बजे सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जायेगी। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर शामिल होंगी।

उल्‍लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश होने से एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सभी शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, उप सचिव, अवर सचिव विन्ध्यांचल एवं सतपुड़ा भवन सहित मंत्रालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिये हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement