प्रत्येक उत्तराखंडी के लिए आदर्श हैं बडोनी : मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रत्येक उत्तराखंडी के लिए आदर्श हैं बडोनी : मुख्यमंत्री

Date : 24-Dec-2025

 देहरादून, 24 दिसंबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय गांधी और राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके त्याग व सक्रिय सहयोग को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी प्रत्येक उत्तराखंड के लिए आदर्श हैं।

मुख्यमंत्री आवास में बुधवार काे मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।-


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement