सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

Date : 24-Dec-2025

 जयपुर, 24 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन के आठ एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- डीएनए डिवीजन के 12, सेरोलॉजी डिवीजन के 3, नारकोटिक्स डिवीजन के एक, बायोलॉजी डिवीजन के दो तथा केमिस्ट्री डिवीजन के दो कुल 28 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती-2024, ऑनलाइन विस्तृत आवेदन न भरने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती-2024 के अंतर्गत जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया गया है। आयोग के वरिष्ठ उपसचिव ने बताया कि विचारित सूची में सम्मिलित कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में इस हेतु प्रदत्त अवसरों में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र सब्मिट नहीं किया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक 24 से 26 दिसंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) खोला जाएगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement