भोपाल : मंत्रालय में मनाया गया सुशासन दिवस, राज्य मंत्री गौर ने दिलायी शपथ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भोपाल : मंत्रालय में मनाया गया सुशासन दिवस, राज्य मंत्री गौर ने दिलायी शपथ

Date : 24-Dec-2025

 भोपाल, 24 दिसम्बर  । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भोपाल के सांसद आलोक शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्यमंत्री गौर ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी ,जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, के.सी.गुप्ता, संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement