मप्रः नगरीय निकाय एवं पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए मतदान आज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्रः नगरीय निकाय एवं पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए मतदान आज

Date : 29-Dec-2025

  भोपाल, 29 दिसंबर। मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय नगरीय निकाय एवं पंचायत के रिक्त पदों के लिए आज साेमवार काे मतदान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों में मतदान साेमवार काे सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक के समय तक हो रहा है। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 31 दिसम्बर को सुबह नौ बजे से होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायतों में मतदान आज सुबह सात बजे से अपरान्ह तीन बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ई.व्ही.एम. से की जाने वाली मतगणना दो जनवरी को सुबह आठ बजे से होगी। इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी। जिला पंचायत सदस्यों एवं पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा पांच जनवरी 2026 को प्रात: 10.30 बजे से की जायेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement