दिल्ली पुलिस का एएसआई 10 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली पुलिस का एएसआई 10 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Date : 11-Feb-2026

नई दिल्ली, 11 फ़रवरी । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी सीआर पार्क थाने में तैनात था।

सीबीआई के अनुसार एजेंसी ने 10 फरवरी को मामला दर्ज किया था। आरोप था कि एएसआई सुंदर पाल ने शिकायतकर्ता से संपत्ति विवाद निपटाने और उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सीबीआई ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement