चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा। ये विधानसभा चुनाव असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने हैं।
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है, असम की 126 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है और केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है।
तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है, जबकि पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है।
