केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से अगले महीने की 10 तारीख तक होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस महीने की 1 से 9 तारीख तक होने वाली परीक्षाएं, जिन्हें पहले स्थगित कर दिया गया था, वे भी रद्द रहेंगी। बोर्ड ने आगे कहा कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कक्षा 12 के उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका उचित समय पर अलग से सूचित किया जाएगा।
