बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Date : 16-Mar-2026

 मीरजापुर, 16 मार्च। प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक कैलाश खेर ने सोमवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्हाेंने देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के लिए कैलाश खेर पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मंदिर में तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्र ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। दर्शन-पूजन के दौरान गायक ने मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुककर श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की।

दर्शन के बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि विंध्याचल धाम आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि तथा समाज में शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर के तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement