छोटी काशी गोला में चैती मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने की समीक्षा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छोटी काशी गोला में चैती मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Date : 16-Mar-2026

 सूरजपुर, 16 मार्च । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता कुदरगढ़ी की पवित्र धरा एक बार फिर भक्ति, संस्कृति और उत्सव के रंग में सराबोर होने जा रही है। सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन 23 मार्च से 25 मार्च तक किया जाएगा। इस महोत्सव में जिले भर के श्रद्धालु, नागरिक और संस्कृति प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

महोत्सव के पहले दिन 23 मार्च को सुप्रसिद्ध भजन बैंड-लीला अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेगा। वहीं समापन दिवस 25 मार्च को प्रसिद्ध गायिका सर्ली सेठिया अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।

इसके अलावा तीन दिनों तक स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा भक्ति और संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें क्षेत्र की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

यह तीन दिवसीय महोत्सव ग्राम पंचायत कुदरगढ़, विकासखंड ओड़गी, जिला सूरजपुर में आयोजित होगा। प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो देर शाम तक जारी रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement