जांजगीर-चांपा जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जांजगीर-चांपा जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Date : 16-Mar-2026

 जांजगीर-चांपा, 16 मार्च । उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा आज सोमवार को जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री योगिता खापेडे मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की कार्यप्रणाली, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, जेल भवन की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष तथा बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल व्यवस्था, कपड़ों की स्थिति, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों के मामलों में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जेल अधीक्षक डीडी टोडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह ठाकुर, विनोद कुमार कश्यप, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, अशोक यादव, पैरा लीगल वालेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जयराम गढ़ेवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement