बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक पहुंचा सुशीला का परिवार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक पहुंचा सुशीला का परिवार

Date : 16-Mar-2026

 बलरामपुर, 16 मार्च । शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद परिवारों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों परिवारों को सुरक्षित पक्की छत मिल चुकी है, जिससे उनका जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।

कुसमी की सुशीला को मिला पक्का आवास

विकासखंड कुसमी की ग्राम पंचायत टाटीझरिया की निवासी सुशीला भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। सुशीला बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात, आंधी और अन्य मौसम के दौरान हमेशा घर को नुकसान पहुंचने का डर बना रहता था। सीमित आय के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए संभव नहीं था।

ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सुदृढ़ आवास में रह रहा है।

सुरक्षित आवास से बढ़ा आत्मविश्वास

सुशीला बताती हैं कि पहले कच्चे घर में रहने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्के घर में परिवार सुकून और सुरक्षा के साथ रह रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement