शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Date : 16-Mar-2026

 मुंबई, 16 मार्च। महाराष्ट्र के शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे को पिछले चार दिनों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। दानवे के सहायक ने छत्रपति संभाजी नगर जिले के क्रांति चौक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना की छानबीन की जा रही है।

अंबादास दानवे ने सोमवार को बताया कि उन्हें अज्ञात शख्स पिछले चार दिनों से रात में फोन कर जान से मारने और काट डालने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त को पत्र भी लिखा है और मामले की गहन छानबीन की मांग की है।

दानवे ने बताया कि ऐसी धमकियों से डरते नहीं हैं, लेकिन इसका उनके परिवार की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। इसलिए इस मामले की छानबीन की जानी चाहिए।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबादास दानवे के सहायक गणेश ह्मस्के की ओर से आज शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस शिकायत में गणेश ह्मस्के ने कहा है कि दानवे को अज्ञाात शख्स ने 11 मार्च से 14 मार्च तक धमकी भरे फोन कॉल किए हैं। बीती रात दो बजे इसी तरह का धमकी भरा फोन काल दानवे के मोबाइल पर आया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement