राजस्थान में 18 से फिर बदलेगा मौसम, 20 तक बारिश-आंधी और ओलों की संभावना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राजस्थान में 18 से फिर बदलेगा मौसम, 20 तक बारिश-आंधी और ओलों की संभावना

Date : 17-Mar-2026

 
जयपुर, 17 मार्च। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 17 मार्च को प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च से एक मजबूत पश्चिमी सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसका असर 20 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश, तेज हवा और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। 18 मार्च के लिए प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिली है। सोमवार को कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे मापा गया, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट से ठंडक बढ़ गई।

सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे और हवा भी चली। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, हनुमानगढ़ में 24.2 डिग्री, चूरू और बीकानेर में 32.8 डिग्री, जैसलमेर और उदयपुर में 34.8 डिग्री, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री, जालोर में 35.5 डिग्री, सिरोही में 33.4 डिग्री, जोधपुर में 36 डिग्री, फलोदी में 37.6 डिग्री और कोटा में 36.3 डिग्री अधिकतम तापमान मापा गया।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि चूरू, बीकानेर और उदयपुर में तापमान सामान्य के आसपास रहा। जयपुर में भी सुबह हल्के बादल और हवा का असर देखा गया।

बारिश के असर से प्रदेश में रात का तापमान भी कम हुआ है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे मापा गया। फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री मापा गया। इसके अलावा नागौर में 13.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 14 डिग्री, अलवर में 15.2 डिग्री, बारां में 15.3 डिग्री, सीकर में 15.5 डिग्री और चूरू में 15.9 डिग्री न्यूनतम तापमान मापा गया। वहीं भीलवाड़ा में 16 डिग्री, वनस्थली और झुंझुनूं में 16.6 डिग्री, पिलानी में 16.4 डिग्री, दौसा में 16.7 डिग्री, करौली में 16.5 डिग्री, हनुमानगढ़ में 16.3 डिग्री, जोधपुर में 16.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 17.4 डिग्री, उदयपुर में 17.8 डिग्री और जैसलमेर में 18.5 डिग्री न्यूनतम तापमान मापा गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement