भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा

Date : 17-Mar-2026

 आसनसोल, 17 मार्च । आसनसोल में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के अगले ही दिन मंगलवार को अग्निमित्रा पाल ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल बल्लवपुर के विभिन्न इलाकों के साथ हाट-बाजार में चुनाव प्रचार के लिये पहुंचीं। जहां उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इसी दौरान उनकी मुलाकात इलाके के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान उपप्रधान सिदान मंडल से हुई। दोनों नेताओं के बीच पहले नमस्कार के साथ सौजन्य मुलाकात हुई, लेकिन कुछ ही देर में यह बातचीत तीखी बयानबाजी में बदल गई।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी कई बार आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन के ग्रामीण क्षेत्रों में पाड़ाय-पाड़ाय दीदी भाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक अग्निमित्रा पॉल का घेराव भी किया। कई बार स्थानीय लोगों ने विधायक से सवाल पूछा कि पांच वर्षों तक कहां थीं।

ग्रामीणों का आरोप था कि अग्निमित्रा पाल सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आती हैं। इसी मुद्दे को लेकर उप प्रधान ने उनको देखते ही कटाक्ष किया।जिसको लेकर भाजपा उम्मीदवार थोड़ी नाराज हो गई।

मीडिया से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जल जैसे मुद्दों पर भी राजनीति कर लोगों को वंचित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

वहीं, सिदान मंडल ने पलटवार करते हुए भाजपा शासित राज्यों पर सवाल उठाए और पूछा कि क्या वहां हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है या उन्हें बेदखल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपने संगठन की चुनावी तैयारियों को भी मजबूत बताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement