गंगा नदी में नाव पर चिकन बिरयानी खाने के मामले में 14 गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गंगा नदी में नाव पर चिकन बिरयानी खाने के मामले में 14 गिरफ्तार

Date : 17-Mar-2026

 वाराणसी, 17 मार्च । गंगा नदी में नाव पर रोजा इफ्तार पार्टी में चिकन बिरयानी खाने के मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य लोगों कों पुलिस तलाश कर रही है ।

वाराणसी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मदनपुरा क्षेत्र के कई युवकों के नाव पर बैठकर रोजा इफ्तार की पार्टी करने का एक वीडिओ वायरल हुआ है। पार्टी के दौरान एक कंटेनर से चिकन बिरयानी निकाल कर खायी गई है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रजत जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज़ किया है।

एसीपी ने बताया कि रोजा इफ्तार पार्टी के वीडियो को तहसीम ने बनाया है, जो मौके पर पार्टी में शामिल था। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वीडियो में दिख रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस वीडियो में दिख रहे बाकी लोगों की तलाश कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement