पालम की बहुमंजिला इमारत में अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच होगी, सीएम ने दिए आदेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पालम की बहुमंजिला इमारत में अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच होगी, सीएम ने दिए आदेश

Date : 18-Mar-2026

 नई दिल्ली, 18 मार्च। दिल्ली के पालम में बहुमंजिला इमारत में आग लगने का जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए हैं। मौके पर आग को काबू करने की कोशिशें जारी है। इस अग्निकांड में सात लोगों की मौत हुई है, जिसमें कई बच्चे भी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि पालम स्थित बहुमंजिला आवासीय भवन में हुई भीषण अग्निकांड के बारे में जानकर अत्यंत व्यथित हूं। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में स्थित घर से सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 30 दमकल गाड़ियों के साथ एक बड़ा अग्निशमन और बचाव अभियान शुरू किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement