केजरीवाल ने पालम अग्निकांड पर जताई चिंता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केजरीवाल ने पालम अग्निकांड पर जताई चिंता

Date : 18-Mar-2026

 नई दिल्ली, 18 मार्च। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पालम में हुई घटना पर गहरी चिंता जतायी। उन्होंने घटना को भयावह बताते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की।

केजरीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के पालम में हुई यह घटना बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएंं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।

केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में लगातार सामने आ रही आग की घटनाएं चिंता का विषय हैं। संकरी गलियां, एक-दूसरे से सटी बहुमंजिला इमारतें और अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था इस खतरे को और बढ़ा देती हैं। इस घटना पर सरकार की तरफ से ठोस और तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग जख्मी हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement