गौरव गोगोई पर भूपेन बोरा का हमला, अखिल गोगोई पर भी कसा तंज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गौरव गोगोई पर भूपेन बोरा का हमला, अखिल गोगोई पर भी कसा तंज

Date : 19-Mar-2026

 गुवाहाटी, 19 मार्च । असम भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेन कुमार बोरा ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई कांग्रेस पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं को किनारे करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

भूपेन बोरा ने दावा किया कि गौरव गोगोई जल्द ही प्रतिपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया को भी लक्ष्मण रेखा से बाहर कर देंगे और यह कांग्रेस की कॉफिन में “आखिरी कील ठोकने” जैसा कदम होगा। भूपेन बोरा बीती रात बिहपुरिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके इस बयान से राज्य की राजनीति में बढ़ते तनाव के संकेत मिल रहे हैं।

इसके अलावा, बोरा ने राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई पर भी तंज कसते हुए उनकी तुलना महाभारत के पात्र दुर्योधन से की। उन्होंने कहा कि अखिल गोगोई को “दुर्योधन की तरह और कपड़े उतारने की जरूरत नहीं है,” जो उनके राजनीतिक व्यवहार पर कटाक्ष माना जा रहा है।

इन बयानों के बाद राज्य में भाजपा और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement