चाय श्रमिकों से मिले तृणमूल प्रत्याशी शंकर मालाकार, मांगा समर्थन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चाय श्रमिकों से मिले तृणमूल प्रत्याशी शंकर मालाकार, मांगा समर्थन

Date : 20-Mar-2026

 सिलीगुड़ी, 20 मार्च। सिलीगुड़ी के तृणमूल प्रत्याशी शंकर मालाकार शुक्रवार को नक्सलबाड़ी के मांझा चाय बागान में जनसंपर्क किया। इस दौरान जिला चेयरमैन, महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष और तृणमूल श्रमिक अध्यक्ष निर्जल दे भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों के बीच जाकर अपने लिए समर्थन मांगा।

शंकर मालाकार ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार की विकास योजनाएं बूथ स्तर तक पहुंच चुकी हैं। पिछले 15 वर्षों में मुख्यमंत्री ने चाय बागान क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए हैं और उन्हीं उपलब्धियों के आधार पर वे जनता से समर्थन मांग रहे है।

दूसरी ओर, उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों को धोखा देने और समाज में विभाजन की राजनीति कर रही है। इसलिए इस बार जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement