गंगा नदी में चिकन बिरयानी खाने के मामले में भाजयुमो अध्यक्ष, अधिवक्ता को मिली धमकियां | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गंगा नदी में चिकन बिरयानी खाने के मामले में भाजयुमो अध्यक्ष, अधिवक्ता को मिली धमकियां

Date : 20-Mar-2026

 वाराणसी, 20 मार्च। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन बिरयानी खाने के मामले में आरोपित 14 मुस्लिम युवकों ने वादी की अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी को धमकाया है। अधिवक्ता शशांक शेखर ने बताया कि आरोपित युवकों के न्यायालय में पहुंचने के समय मीडिया के सामने उन्हें देख लेने की धमकी दी है। इनके ऊपर रासुका लगा कर कार्रवाई होनी चाहिए। युवकों ने मीडिया के सामने कहा कि हम लोग छूटेंगे तो तुम लोगों को देख लेंगे।

वहीं कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा लिखवाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (bhajyumo)के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल को इंटरनेशनल काल से धमकी मिली है। रजत जायसवाल ने बताया कि उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से फोन आया। सामने वाला संदिग्ध व्यक्ति कुछ पंजाबी में बोलते हुए उन्हें धमकी दे रहा था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना देते हुए शिकायत दर्ज कराया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement