समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री का गया और औरंगाबाद दौरा आज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री का गया और औरंगाबाद दौरा आज

Date : 20-Mar-2026

 पटना, 20 मार्च । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गया और औरंगाबाद जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा समीक्षा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गया जिले में मुख्यमंत्री 377 करोड़ की लागत से 140 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 367 करोड़ की लागत से 553 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही वे जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे।

वहीं, औरंगाबाद जिले में 555 करोड़ की लागत से 120 योजनाओं का शिलान्यास तथा 123 करोड़ की लागत से 142 योजनाओं का उद्घाटन निर्धारित है। यहां भी मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement