गुवाहाटी में जनसैलाब के बीच मुख्यमंत्री ने दाखिल किया नामांकन पत्र | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुवाहाटी में जनसैलाब के बीच मुख्यमंत्री ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Date : 20-Mar-2026

 गुवाहाटी, 20 मार्च । असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गुवाहाटी के खानापाड़ा से शुरू हुई विशाल रैली में लाखों समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरा गुवाहाटी भगवामय नजर आया।

मुख्यमंत्री की नामांकन यात्रा खानापाड़ा से कामरूप जिला आयुक्त कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल रहे।

इस दौरान उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा, पुत्र नंदिल बिस्व सरमा तथा गुवाहाटी की सांसद बिजली कलिता मेधी भी मौजूद रहीं।

नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी माता मृणालिनी देवी का आशीर्वाद लिया। खानापाड़ा में समर्थकों के लिए बड़े पैमाने पर भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें पकौड़े और अन्य खाद्य सामग्री तैयार की गई।

मुख्यमंत्री की पत्नी रिणिकी भुइयां शर्मा ने कहा कि जालुकबाड़ी क्षेत्र उनके लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार है। और आज इस परिवार का हर सदस्य अपने मुखिया के समर्थन में आगे आया है। उन्होंने इसे परिवार और राज्य के लिए खुशी का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने असम की जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वे जनता के समर्थन के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement