डॉ. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से की बात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डॉ. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से की बात

Date : 20-Mar-2026

 नई दिल्ली, 20 मार्च। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से बातचीत करके अपने-अपने विचार साझा किये।

डॉ जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, “मुझे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर अपने आकलन साझा किए। साथ ही हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।” इसके अलावा डॉ जयशंकर ने आज ही अन्य देशों के उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की।

इजराइल-अमेरिका के हमलों के बाद से ईरान का खाड़ी देशों से भी संघर्ष जारी है। इसके कारण ईरान से गैस की आपूर्ति समय पर न होने से अन्य देशों में स्थिति चिंताजनक है और ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement