राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्त वर्ष में हिमाचल को 504.29 करोड़ रूपये जारी : प्रताप जाधव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्त वर्ष में हिमाचल को 504.29 करोड़ रूपये जारी : प्रताप जाधव

Date : 20-Mar-2026

 नई दिल्ली, 20 मार्च । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप जाधव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश को 504.29 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए क्रमशः 572.66 करोड़ , 480.71 करोड़, 1,953.77 करोड़ , 254.54 करोड़ , 563.15 करोड़ 669.32 करोड़, 141.86 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं।

उन्होंने यह जानकारी राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी को उनके द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सदन में दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सर्वाधिक राशि उत्तर प्रदेश के लिए 5,027.46 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं जबकि सबसे काम राशि 10.55 करोड़ रूपये लक्ष्यद्वीप के लिए जारी की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement