प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को दी बधाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को दी बधाई

Date : 20-Mar-2026

 नई दिल्ली, 20 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को उनके थाईलैंड के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की इच्छा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि वह थाईलैंड के नये नेतृत्व के साथ मिलकर भारत-थाईलैंड के बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच मजबूत संपर्क पर आधारित बताया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने नागरिकों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने अनुतिन चर्नविराकुल को बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की इच्छा व्यक्त की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement