रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Date : 20-Mar-2026

 नई दिल्ली, 20 मार्च । 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने आत्मसमर्पण के बजाय शहादत को चुना और उनका बलिदान सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, त्याग व राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। 1857 के संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ डटकर संघर्ष किया और आत्मसमर्पण के बजाय वीरगति को चुना। उनका बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण व स्वाभिमान का अमर संदेश है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1857 की क्रांति को नई दिशा देने वाली, रेवांचल मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस माटी का कण-कण अवंतीबाई लोधी की वीरता, साहस और शौर्य गाथा से धन्य व गौरवान्वित है। उनका साहस राष्ट्र की सेवा और सम्मान के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देती रहेंगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना, राष्ट्र-स्वाभिमान की अमर प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका अद्वितीय साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका जीवन नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रानी अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति सदैव प्रज्वलित रखेगा। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए समर्पित उनका शौर्यपूर्ण इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और अटूट देशभक्ति की प्रतीक महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर नमन करते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका त्याग, वीरता और संघर्ष का इतिहास सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि के सम्मान के लिए उनका त्याग व पराक्रम आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े रहने एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1857 की क्रांति की प्रणेता, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement