जिन्होंने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा, वो हमें नसीहत दे रहे : मुख्यमंत्री साय | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जिन्होंने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा, वो हमें नसीहत दे रहे : मुख्यमंत्री साय

Date : 21-Mar-2026

 रायपुर, 21 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे सरगुजा रवाना हाेने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा है, वो हमें नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक का आज शुभारंभ हो रहा है। आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को मौका दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर के बाद अब सरगुजा में हो रहे खेल आयोजन (सरगुजा ओलंपिक) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि सरकार गारंटी दे कि बस्तर जैसा घोटाला सरगुजा ओलंपिक में नहीं होगा।सरगुजा ओलंपिक को लेकर कहा कि मार्च-अप्रैल की गर्मी में आयोजन कर सरकार युवाओं को सजा दे रही है।ऐसे खेल का आयोजन ठंड में किया जाता है।अभी प्रदेश में परीक्षाएं चल रही हैं, युवा कैसे शामिल होंगे?जनता की गाढ़ी कमाई में घोटाले के लिए आयोजन हो रहा है।इस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा, वो हमें नसीहत दे, यह शोभा नहीं देता है।

सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में बैज के बयान पर कहा कि आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को मौका दिया है। आज सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ है। तीन दिनों का संभागस्तरीय आयोजन है। इसके अलावा अंबिकापुर में कृषक सम्मेलन का आयोजन है। क्षेत्र भर के किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुदरगढ़ महोत्सव का भी आयोजन है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement