सिलीगुड़ी में एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जांच में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सिलीगुड़ी में एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जांच में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

Date : 21-Mar-2026

सिलीगुड़ी, 21 मार्च । शहर में एटीएम फ्रॉड गैंग की जांच करने के दाैरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। बिहार के चंपारण से पकड़े गए चार युवकों के मोबाइल की जांच में सीधे पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के व्हाट्सएप में कई पाकिस्तानी नंबर मिले है, जहां से पैसों के लेन-देन के निर्देश दिए जाते थे।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में गरीब लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक अकाउंट किराए पर लेता था।

इन खातों में पाकिस्तान से सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाते थे।

गिरफ्तार आरोपित रिजवान आलम, आजाद आलम और उनके साथी एटीएम कार्ड और पिन का इस्तेमाल कर पैसे निकालते और दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस को सिलीगुड़ी के एक स्थानीय व्यक्ति के खाते में भी पाकिस्तान से पैसे आने के सबूत मिले हैं।

सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर मिलने की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार, पाकिस्तान से पैसे आना किसी बड़े साजिश की आशंका को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि, पिछले मंगलवार शाम को सिलीगुड़ी थाना इलाके के एक होटल से चार आरोपितों रिजवान आलम, आजाद आलम, मोहम्मद इमरान और शेर मोहम्मद के एटीएम फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में मामला सिर्फ एटीएम धोखाधड़ी का लग रहा था, लेकिन मोबाइल जांच के बाद इसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े है और इसका असली मकसद क्या था। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement