प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति दोहराई अपनी प्रतिबद्धता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

Date : 22-Mar-2026

 नई दिल्ली, 22 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को सभी से पानी की हर बूंद के संरक्षण और इस बहुमूल्य संसाधन का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "जल हमारा जीवन निर्वाह करता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है। विश्व जल दिवस पर, आइए हम पानी की हर बूंद को बचाने और उसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। आज का दिन उन लोगों की सराहना करने का भी दिन है जो सतत विकास प्रथाओं में संलग्न हैं जागरूकता को बढ़ावा देते हैं और संरक्षण की संस्कृति को पोषित करते हैं।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement