राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आज दोपहर होगा जारी, 8वीं और 5वीं के परिणाम भी साथ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आज दोपहर होगा जारी, 8वीं और 5वीं के परिणाम भी साथ

Date : 24-Mar-2026

 अजमेर, 24 मार्च। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर करीब एक बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

खास बात यह है कि इस बार 10वीं के साथ ही 8वीं और 5वीं कक्षाओं के परिणाम भी आज ही जारी किए जाएंगे। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है जब 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले घोषित किया जा रहा है। साथ ही मार्च में परिणाम जारी होना भी एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते बोर्ड ने परिणाम से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कर लीं और समय से पहले परिणाम जारी करने का निर्णय किया।

इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। वहीं 8वीं कक्षा में 12.86 लाख और 5वीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 4 मार्च तक, जबकि 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित की गई थीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement