दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाईवुड गोदाम में आग से सामान राख | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाईवुड गोदाम में आग से सामान राख

Date : 24-Mar-2026

 नई दिल्ली, 24 मार्च । बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में आज तड़के एक प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई। इसकी सूचना सुबह करीब 3:55 बजे दमकल विभाग को मिली।

दमकल विभाग के अनुसार, आग एन-219, सेक्टर-2 स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में लगी। यह गोदाम गंगा टोली मंदिर के पास है। शुरुआती तौर पर तीन वाटर टेंडर, दो वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन गोदाम में ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग को लगातार अतिरिक्त गाड़ियां भेजनी पड़ीं।

दमकल अधिकारी के अनुसार करीब 4:15 बजे तक आग की तीव्रता बढ़ने पर और दमकल यूनिट्स को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद 4:50 बजे तक 7 और गाड़ियाें काे बुलाया गया । दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया गया। हालांकि आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी प्रशांत के हाथ में मामूली चोट लग गई। उन्हें तुरंत महार्षि वाल्मीकि अस्पताल, पूठ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement