चैती छठ: अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को आज अर्घ्य देंगी व्रती, घाटों पर व्यापक तैयारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चैती छठ: अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को आज अर्घ्य देंगी व्रती, घाटों पर व्यापक तैयारी

Date : 24-Mar-2026

 पटना, 24 मार्च। चैती छठ के अवसर पर आज व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसको लेकर प्रदेश भर में नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

घाटों की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए विभिन्न घाटों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जलाशयों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया है।

प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित घाटों का ही उपयोग करें तथा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।

गौरतलब है कि चैती छठ के दूसरे दिन संध्या अर्घ्य और अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व संपन्न होता है।

इसी क्रम में पटना जिला प्रशासन द्वारा चैती छठ पूजा 2026 के मद्देनज़र आमजन की सुविधा हेतु ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना के लिए 24 घंटे कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/2219234) या डायल-112 पर संपर्क किया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement