छत्रपति संभाजीनगर के पगारिया ऑटो गोदाम में आग से 100 से ज़्यादा नए रिक्शा जले | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्रपति संभाजीनगर के पगारिया ऑटो गोदाम में आग से 100 से ज़्यादा नए रिक्शा जले

Date : 24-Mar-2026

 मुंबई, 24 मार्च । महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण रोड पर कंचनवाड़ी इलाके में स्थित पगारिया ऑटो गोदाम में मंगलवार शाम करीब 4 बजे आग लग जाने से करीब 100 से ज़्यादा नए रिक्शा जल गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी ने बताया कि पगारिया ऑटो गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन गोदाम में खड़े वाहनों में फुएल होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व महापौर नंदकुमार घोडेले मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा, "नई ऑटो में फ्यूल और बढ़ती गर्मी की वजह से आग फैल रही है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। "

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आज शाम को यहां पहले एक ऑटो में विस्फोट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पूरे गोदाम में फैल गई। इस घटना की भनक लगते ही स्थानीय नागरिक और पगारिया ऑटो गोदाम के कर्मचारियों ने कुछ ऑटो को बचा लिया था। आग बहुत भीषण है, इसलिए इलाके में सनसनी फैली हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement