जीडीसी महानपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार आयोजित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जीडीसी महानपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार आयोजित

Date : 24-Mar-2026

 कठुआ, 24 मार्च । राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में रोड सेफ्टी कमेटी द्वारा “सड़क सुरक्षा आपका जीवन आपकी जिम्मेदारी” विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग जे-के के निर्देशों के तहत आयोजित किया गया।

सेमिनार में सेमेस्टर 2, 4 और 6 के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। करीब 15 छात्रों ने ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव और सड़क सुरक्षा में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कई छात्रों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी जिससे कार्यक्रम रोचक व ज्ञानवर्धक बना।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने अपने संबोधन में सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार की अहमियत पर जोर देते हुए छात्रों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। सेमिनार में सड़क सुरक्षा को हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी बताते हुए मोबाइल का प्रयोग न करने, गति सीमा का पालन करने और ट्रैफिक नियमों का सम्मान करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में रोड सेफ्टी कमेटी की संयोजक मिस निशा कुमारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement