लखनऊ में विधानभवन के सामने महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

लखनऊ में विधानभवन के सामने महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया

Date : 07-Apr-2026

 लखनऊ, 07 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने मंगलवार को एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। भवन की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बचा लिया। इससे पहले भी महिला ने भवन के सामने जान देने की कोशिश की थी।

पुलिस पूछताछ में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका नाम संध्या सिंह और गाजीपुर इंदिरा नगर के सेक्टर 22 की रहने वाली है। उसका मानकनगर क्षेत्र में 1600 वर्ग गज की जमीन है, जिस पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। उसने कई बार पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद को सुना नहीं गया।

पुलिस और जिला प्रशासन की हीलाहवाली की वजह से उसने 27 फरवरी को भी विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था, लेकिन उस समय मौजूद पुलिस अफसरों ने उसके साथ न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत करा लिया था। लेकिन इसके बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से कोइ ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसकी वजह से उसने दोबारा यह कदम उठाया है। इस मामले में अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement