बेलगाम कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, हालत गंभीर | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

बेलगाम कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, हालत गंभीर

Date : 08-Apr-2026

भागलपुर, 08 अप्रैल। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशी चौक बाजार के समीप बुधवार एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ तेज रफ्तार का कहर तीन मासूम स्कूली बच्चों पर टूट पड़ा।

बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित मारुति एक्सल सिक्स वाहन ने सड़क किनारे जा रहे तीन बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए वाहन को रोका और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल बच्चों में महेशी गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कुमार (पिता मदन पासवान), 16 वर्षीय करुणा कुमारी (पिता मिथलेश साह) और 15 वर्षीय दिव्यांशु कुमार (पिता रंजीत कुमार) है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने परिजन को ढांढस बंधाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement