गुरुग्राम: स्कूल वैन की चपेट में आकर बच्चे की मौत के आरोप में वैन चालक गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

गुरुग्राम: स्कूल वैन की चपेट में आकर बच्चे की मौत के आरोप में वैन चालक गिरफ्तार

Date : 08-Apr-2026

 गुरुग्राम, 08 अप्रैल । लापरवाही से वैन पीछे करते समय आठ साल के बच्चे पर वैन चढऩे से मौत के मामले में आरोपी वैन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान राकेश निवासी मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है।

बता दें कि छह अप्रैल 2026 को थाना भोंडसी क्षेत्र में मारुति कुंज में एक बच्चे की वैन तले आकर मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ, जब वैन चालक वैन को बैक कर रहा था। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वैन चलाने व बच्चे की मौत का केस दर्ज किया। बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि वह श्याम कुंज मारुति कुंज भोंडसी में किराए पर रहता है। छह अप्रैल को उसका लडक़ा शिवांश त्रिपाठी उम्र आठ वर्ष स्कूल से आने के बाद किराना की दुकान पर गया था। वहां से वापस आते समय उनकी गली में एक स्कूल वैन वाला वैन को पीछे कर रहा था। लापरवाही से चलाकर पीछे लेते हुए उसने उसके लडक़े को टक्कर मार दी, जिससे उसका लडक़ा नीचे जमीन पर गिर गया। उसके बाद वैन उसके लडक़े के ऊपर चढ़ गई। जिसने लगी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में केस दर्ज किया। थाना भोंडसी की पुलिस टीम ने आरोपी वैन चालक को बुधवार को काबू किया है। आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांव मांगुरा जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जा से वैन बरामद की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement