सूरत में पुराना मकान ढहा, बुजुर्ग महिला को कंधे पर उठाकर रेस्क्यू किया | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

सूरत में पुराना मकान ढहा, बुजुर्ग महिला को कंधे पर उठाकर रेस्क्यू किया

Date : 08-Apr-2026

 सूरत, 08 अप्रैल। सूरत के कोट क्षेत्र के वरियावी बाजार में एक पुराना मकान ढह गया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला मलबे के नीचे दब गई, जिन्हें बचाव कर्मियों ने बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोट क्षेत्र के वरियावी बाजार में बुधवार तड़के यह हादसा हुआ। यहां कृष्ण मंदिर के पास स्थित एक मकान का स्लैब और दीवार गिरने से तेज धमाका हुआ और चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। इस हादसे में 80 वर्षीय हरिबेन मलबे के नीचे दब गईं। मुगलीसरा फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

फायर ऑफिसर बलवंत सिंह ने बताया कि मलबे में फंसी हरिबेन को बाहर निकाला और उनके पैर में चोट होने के कारण उन्हें अपने कंधे पर उठाकर पहली मंजिल से सुरक्षित नीचे उतारा। बचाव कार्य के बाद हरिबेन को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement